आमला। ट्रेन नंबर 20805 एपी एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आमला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 के पास पोल नंबर 874/15-17 के बीच की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शशिकांत उर्फ आकाश द्विवेदी (31 वर्ष) निवासी चंद्रपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चंद्रपुर से कानपुर की यात्रा कर रहे थे। उनके साथ सुरभि मंडल निवासी चंद्रपुर भी मौजूद थीं।
घटना के बाद रेलवे परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आमला जीआरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
जीआरपीएफ द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)