*कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, डही की वार्डन अनीता भिड़े तत्काल प्रभाव से हटाई गई*
*अतिथि शिक्षक सरदारसिंह पिपलाज की सेवा समाप्त, प्राथमिक शिक्षक लीला ओहरिया को सौंपा प्रभार*
*धार 14 सितंबर 2026।* मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, डही में हुई घटना सामने आने पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना से घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि "शासकीय बालिका छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
इस संबंध में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, डही में बालिकाओं के साथ प्रताड़ना और प्रबंधनगत गंभीर अनियमितताओं की शिकायत सामने आने पर कार्यवाही की गई है। कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के मंशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा, गरिमा और कल्याण को सर्वोपरि मानते हुए इस प्रकरण में त्वरित, पारदर्शी और कठोर प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लाई गई है।
मॉडल स्कूल धार की उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास डही की वार्डन अनीता भिड़े को प्राप्त गंभीर शिकायतों के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से वार्डन चार्ज से हटाते हुए शासकीय आवास रिक्त कराया गया है। इसी के साथ ही प्रकरण में संलिप्तता एवं अनुशासनहीनता पाए जाने पर वार्डन के पति तथा अतिथि शिक्षक श्री सरदार सिंह पिपलाज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
छात्रावास संचालन एवं बालिकाओं की देखरेख प्रभावित न हो, इसके लिए आगामी नियमित व्यवस्था होने तक प्राथमिक शिक्षक श्रीमती लीला ओहरिया को प्रभारी अधीक्षिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक अमले ने डही स्थित छात्रावास का त्वरित निरीक्षण किया। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की हैं । अधिकारियों ने सीधे बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं, भोजन, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।
सरकार और सार्वजनिक नीति
खबर का असर cm ने लिया संज्ञान
छात्राओं की आवाज से cm ने लिया बड़ा फैसला
September 14, 2026 05:05 PM
1 min read
57 views
1/3
Tags:
#AadhaarTraining
#aadhaar_campaign
#aadhaarcentresarainat
#aadhaarupdate
#aaganbadhi
#aam_adami_party
#aanganbadi
#AAP_protest_in_Rewa
#aap_party
#accident
#AAP_protest_in_Rewa_
#accident_
#accident_budhni
#Accident_During_in_RTO_checking_in_Jabalapur_Shahpura_News
#accident_ichhavar_
#accident_in_Dharampuri_
#accident_in_madwash_majhauli_sidhi_
#accident_in_multai_
#Accident_In_sugar_Mill_in_Narsinghpur
#accident_in_tikamgarh
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google