आमला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के निर्देशानुसार आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस जिला महासचिव एवं वार्ड पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने आमला के यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सुखदेव पांसे, बैतूल जिला प्रभारी एवं विधायक सुनील उईके, प्रदेश कांग्रेस सचिव समीर खान, जिला महामंत्री बृजभूषण पांडे, जिला कांग्रेस प्रवक्ता बब्बा राठौर सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का छात्र-छात्राओं के साथ संवाद बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारित किया गया। संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों के शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनके विचार, सुझाव एवं समस्याएं सुनीं और उन्हें कांग्रेस की छात्र-युवा केंद्रित नीतियों से अवगत कराया।
कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं तथा युवाओं की आवाज़ को नीति निर्माण तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र (बिल्लू) यादव, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, आमला-सारणी विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश सोने, युवा नेता रमजान खान, अमित सोनी, हितेश वाईकर, राकेश निरापुरे, सोनू वरवड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)