दिनभर गांधीवादी रूप से धरना शाम को उग्र आंदोलन पुतलादहन
बरगी :राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में घमासान मचा हुआ है जहां कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस उग्र नजर आ रही है और इस कृत्य को लोकतंत्र की हत्या बता रही है इसी क्रम में बरगी में आज बरगी तहसील कार्यालय के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरगी के कार्यकर्ता गांधीवादी धरने पर बैठे रहे जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे वहीं शाम होते ही पहले से तय पुतलादहन एवं पोल खोल हल्लाबोल प्रदर्शन में प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतलादहन किया गया एवं ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बढ़ती हुई महंगाई डीजल पेट्रोल रसोई गैस की आसमान छूती कीमतें, गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, नीट परीक्षा घोटाला, बेरोजगारी और बरगी विधानसभा की लगातार उपेक्षा के खिलाफ़ कांग्रेस ने विशाल जनआंदोलन किया
ज्ञापन में प्रमुख मांगें रही की
गांव-गांव बिक रही शराब पर रोक लगाई जाए।
पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर सख्त कार्रवाई हो।
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। किसानों को खाद संकट से मुक्ति दिलाई जाए।
बरगी स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त डॉक्टर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए। जनपद कार्यालय बरगी में स्थापित किया जाए।
आंगनबाड़ी कार्यालय का संचालन बरगी से किया जाए।
बरगी को तहसील का दर्जा दिया जाए।
बरगी को पूर्ण ब्लॉक बनाया जाए।
ज्ञापन देने के साथ ही बरगी ब्लॉक कांग्रेस ने संकल्प लिया कि
जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।
बरगी के विकास और सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
अन्याय, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ निर्णायक आवाज़ बुलंद होगी इस पोलखोल हल्लाबोल आंदोलन में मुख्य रूप से जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, बबुआ शुक्ला, दिपांशु यादव मुन्नी बाई, संतोष मिश्रा,कमला पटेल रघु चौधरी, गौरव खुसरे, उमादेवी, चमन राय, चतुर सिंह, वीरसिंह पटेल, आशीष जैन,नारायण शर्मा, आकाश सैनी, संजय पटेल अमित गिरी, सुरेंद्र श्रीपाल, सोनू पटेल, संतोष बड़कदे, सुनील तिलगाम, बेनी आमों, विजय राजपूत, सुमित पोर्टे, सुनील ठाकुर, मुरली यादव , विपुल झरिया नन्हू रजक आदि उपस्थित रहे

Continue With Google
Comments (0)