गढाकोटा से 22 तीर्थयात्री वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा हेतु रवाना

गढाकोटा। मध्यप्रदेश शासन की तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले के गढ़ाकोटा नगर के 22 तीर्थयात्री को वैष्णो देवी यात्रा के लिए बस स्टैंड से सभी तीर्थयात्रियों को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने फूल माला पहनाकर, एवं श्रीफल भेंट कर रवाना किया। और उनकी सुखद,सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं परिजनों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।