हरदा जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत में किसानों द्वारा किए गए प्रदर्शन के मामले में जारी नोटिस को लेकर आज 10 किसान तहसीलदार कार्यालय में पेशी पर पहुंचे।
किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की मांग को लेकर जिला पंचायत परिसर में प्रदर्शन किया था। बिना अनुमति के प्रदर्शन करने एवं सरकारी कार्यालय परिसर में करीब 36 घंटे तक धरना देने के मामले में जिला प्रशासन के निर्देश पर किसानों को नोटिस जारी किए गए थे। पेशी के दौरान किसानों ने कहा कि वे अपनी बात रखने और समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की मांग को लेकर हरदा जिला मुख्यालय पहुंचे थे। किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन ने गलत तरीके से किसानों पर मामला दर्ज किया है।
तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होने के बाद किसानों पर लगे आरोप वापस ले लिए गए और किसानों ने भी अस्वाशन दिया कि भविष्य में बिना अनुमति के किसी भी सरकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन नही करेंगे
राजेंद्र पवार ,तहसीलदार का कहना है कि किसान बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और सरकारी विभाग के दफ्तर पर लंबे समय तक धरना देने के मामले में किसानों को नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि किसानों ने आज यह स्वीकार किया है कि भविष्य में बिना अनुमति के प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

Continue With Google
Comments (0)