आज पूरे देश में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर और मध्यप्रदेश केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में जबलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने आज जबलपुर जिले की सभी दवा दुकानें बंद रखी जिसमें जबलपुर जिले के बरगी के भी सभी केमिस्ट साथियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर इस बंद में अपना सहयोग प्रदान किया जिसमें जबलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के साथियों ने अध्यक्ष आजाद जैन के नेतृत्व में सिविक सेंटर दावा बाजार से एक रैली निकाल कर एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से मांगे है कि दवाओं की ऑनलाइन बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद की जाए एवं कॉरपोरेट्स द्वारा दिया जा रहा भारी डिस्काउंट भी बंद किया जाए एवं देश में ऑनलाइन बिक्री के चलते नकली दवाएं भी मरीजों को मिल रही है एवं नकली दवाओं से देश को बचाया जाए इन प्रमुख मांगो को लेकर आज दवा दुकानें बंद है
Continue With Google
Comments (0)