बरगी जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस,सौंपा ज्ञापन
बरगी:- विगत दिनों 20 मई को रीवा में हुईं हृदयविदारक घटना में एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए शौच क्रिया से लौटते समय आर्यिका श्रुतमति माता जी एवं उपसममति माता जी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी थी जिससे दोनों माता जी की समाधि हो गई थी जिसके बाद पूरे भारत वर्ष की जैन समाज में रोष व्याप्त है जिसके चलते आज पूरे भारत वर्ष में जैन समाज द्वारा अपने अपने शहरों एवं गांव में ज्ञापन सौंपा गया जिसमें आज बरगी जैन समाज द्वारा भी जैन मंदिर से मौन जुलूस निकाला कर बरगी थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांगे है कि घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए,संत प्रोटोकॉल तुरंत लागू किया जाए जिसमें बिहार मार्गों पर पुलिस व्यवस्था की जाए ट्रैफिक नियंत्रण किया जाए चेतावनी संकेतक लगाए जाए भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं हाईवे पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,पैदल विहार करने वाले साधुओं हेतु राष्ट्रीय गाइडलाइन तय की जाए,संवेदनशील मार्गों हेतु विशेष प्रावधान निर्मित किये जाये जैसे बिंदुओं को लेकर बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला एवं पुरुषों ने एकत्रित होकर बरगी थाने में ज्ञापन सौंपा

Continue With Google
Comments (0)