मुलताई थाना पुलिस ने चलाया यातायात सुरक्षा अभियान, काटे 92 चालान वसूला 31,100/ रूपए का शुल्क।

मुलताई।थाना पुलिस ने नगर निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में यातायात सुरक्षा अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बाइक पर तीन सीट सवारी एवं बिना सीट बेल्ट व प्रेशर हॉर्न काली फ़िल्म वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 92 चालान बनाकर 31,100/ रूपए का शुल्क वसूला गया ।
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देशों के पालन में चलाए जा रहे विशेष यातायात सुरक्षा अभियान के तहत थाना मुलताई एवं थाना अंतर्गत चौकियों मासौद, प्रभात पट्टन और दुनावा में संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मुख्य मार्गों सहित थाना मुलताई क्षेत्र के पट्टन रोड पर सघन चेकिंग की गई,इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर चालान बनाएं गए।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।