मुंगावली। सोमवार को भाजपा की विधानसभा बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष ओर संभाग प्रभारी निशांत खरे रहे तो यह बैठक पूर्व मंत्री ओर विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी रहे, बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा एस आर आर कार्यक्रम से संबंधित था। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ओर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया,इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी की मेहनत है कि एसआईआर पर इतना अच्छा काम हुआ है वही यह काम अभी अधूरा है इसे पूरा करना है ओर उसे पूरा के करना जरूरी है, आगे भी इसी तरह एसआईआर पर काम करे। ओर हर कार्यकर्ता को बूथ लेबल पर उतर कर यह कार्य निष्पादित करना है कार्य में कोई समस्या या व्यवधान उत्पन्न होता हैं तो उसके लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक का पूरा सहयोग मिलेगा। वही इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक पालीवाल एवं मनीष मोदी, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार,मंडल महामंत्री रामबाबू दुबे एवं अविनाश यादव वयोवृद्ध भाजपा कार्यकर्ता श्री नारायण तिवारी,श्री रघुवीर सिंह जी दांगी कुकावली, श्री ज्ञान सिंह कटारिया, उत्तम सिंह यादव, रामराज दांगी ,रंजीत राजपूत,धनपाल सिंह यादव एवं विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष अमरीश बैंस,महेंद्र यादव, रविन्द्र नरवरिया, राजा बाबू यादव, दिनेश यादव सहित आपेक्षित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)