हरदा जिले के रहटगांव क्षेत्र में मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर आज ग्रामीण बड़ी संख्या में हरदा जिला मुख्यालय पहुंचे और जनसुनवाई में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द रास्ता निर्माण की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और ज्यादा गंभीर हो जाती है। यदि किसी परिवार में मृत्यु हो जाती है तो अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है। लोगों को कीचड़ और खराब रास्तों के बीच काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मुक्तिधाम तक पक्का रास्ता बनाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके 

 

वहीं इस मामले में जिला पंचायत सीईओ अंजलि जोसेफ ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही ग्रामीणों को मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए रास्ते की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।