राजाराम सोनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे विधायक भार्गव और कार्तिकेय सिंह चौहान
संघ के समय से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय सोनी के निवास पर पहुंचकर अर्पित की पुष्पांजलि, पुराने राजनीतिक और संगठनात्मक योगदान को किया याद
बुधनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समय से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय राजाराम सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विधायक रमाकांत भार्गव एवं कार्तिकेय सिंह चौहान बुधनी स्थित उनके निवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय सोनी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अर्जुन मालवीय, राजेश पाल, सतीश गुप्ता, श्रीकांत शर्मा, प्रभात भदौरिया, शिवानी यादव, पीयूष मालवीय एवं विनोद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय राजाराम सोनी बुधनी में भाजपा की शुरुआती राजनीतिक यात्रा के महत्वपूर्ण साक्षी रहे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शुरुआती राजनीतिक दौर में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया था। वे उन पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं में शामिल थे, जिन्होंने पार्टी के संघर्ष और विस्तार के दौर में पूरी निष्ठा से अपनी भूमिका निभाई।
राजाराम सोनी का जीवन संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का उदाहरण रहा। उनके निधन से भाजपा ने अपना एक पुराना और समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। उनके जीवन से जुड़ी स्मृतियां और संगठन के प्रति उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।
जीवन-शैली
राजाराम सोनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे विधायक भार्गव और कार्तिकेय सिंह चौहान
राजाराम सोनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे विधायक भार्गव और कार्तिकेय सिंह चौहान
November 25, 2026 05:38 PM
1 min read
10 views
1/3
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google