मुंगावली। टीएव्ही हायर सेकेंडरी स्कूल मुंगावली में 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की मनोरंजक एवं रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
स्पोर्ट्स डे के दौरान लेग चेंज रेस, स्पाइडर मैन रेस, कबड्डी, कप बैलेंस रेस, फ्रॉग रेस, बलून बैलेंस रेस, बॉल पैकिंग रेस, सतोलिया, पेपर गेम, बॉल कैचिंग विद बकेट सहित अनेक रोचक खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रत्येक खेल में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान बच्चों का उत्साह, फुर्ती और टीम भावना देखने लायक रही।
विद्यालय अध्यक्ष डॉ. प्रमोद जैन ने कहा कि बाल दिवस के अवसर पर इस प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। खेलों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक सक्रियता, एकाग्रता, आत्मविश्वास, अनुशासन, आपसी सहयोग एवं खेल भावना का विकास होता है।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्राचार्य टीना गुप्ता, सीईओ पुनीत जैन, खेल प्रशिक्षक जावेद खान, पूनम कौर एवं आदि जैन का विशेष सहयोग रहा।
Continue With Google