मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोट
*गुना में गीता ओलम्पियाड परीक्षा संपन्न, 800 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग*
*गुना।* विश्वगीता प्रतिष्ठानम् गुना के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में संस्था स्तरीय गीता ओलम्पियाड परीक्षा-26 का आयोजन किया गया। परीक्षा प्रातः 11 बजे सभी विद्यालयों में एक साथ संपन्न हुई। इसमें 800 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अलावा 40 सामाजिक समूहों के सदस्यों ने भी परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा का आयोजन आचार्य वेद वाचस्पति संस्कृत वेद विद्यालय आवन, सरस्वती विद्यालय गोशाला महावीरपुरा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिलावटी, शासकीय उ.मा. विद्यालय बालक एवं कन्या कैट, पगारा, सकतपुर, मुंहासा, पनवाड़ी हाट, मारकीमहू, उत्कृष्ट क्रमांक-2, मॉडर्न चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी स्कूल, अल्फा इंग्लिश स्कूल, बाल शिक्षा निकेतन, आकांक्षा स्कूल, प्रेसीडेंसी हायर सेकेंडरी स्कूल, भारतीय विद्याभवन, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा. विद्यालय, साईं एजुकेशन टेम्पल, क्राइस्ट, नील वर्ड, आर्य समाज वंदना कॉन्वेंट सहित अनेक विद्यालयों में किया गया।
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग एवं अनुशासन के साथ श्रीमद्भगवद्गीता आधारित प्रश्नों के उत्तर दिए।
जिले की नोडल अधिकारी अनामिका शर्मा ने बताया कि परीक्षा को सफल बनाने में विश्वगीता प्रतिष्ठानम् के कार्यकर्ताओं सहित विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।
जिला प्रचार प्रमुख मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परीक्षा प्रमुख नरेंद्र भारद्वाज के अनुसार गीता ओलम्पियाड का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति रुचि जागृत करना, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का प्रसार करना तथा जीवन में गीता के उपदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा देना है।
Continue With Google