​मुंगावली। कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की स्मृति में ज्ञानालय परिवार द्वारा आयोजित 'अर्जुन कप 4.0 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट' के दूसरे दिन मंगलवार 24 मार्च को मैदान पर जबरदस्त रोमांच देखने को मिला दूधिया रोशनी में खेले गए इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल से दर्शकों का दिल जीत लिया। ​पहला मुकाबला कुम्हर्रा और बाबरौद के मध्य खेला गया। इस मैच में बाबरौद की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुम्हर्रा को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। ​दूसरा मुकाबला मुंगावली वार्ड 11 बनाम गोरा के बीच हुआ। इस रोमांचक मैच में मुंगावली वार्ड 11 ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और 15 रनों से जीत हासिल की। ​तीसरा मुकाबला दिन का अंतिम मैच मुंगावली वार्ड 14 और खुटिया बामोरी के मध्य हुआ। बेहद कड़े संघर्ष में वार्ड 14 ने 10 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।

​अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

​मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेश ग्वाल, मुंगावली मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार और भातपुरा सरपंच प्रतिनिधि पंजाब गुर्जर उपस्थित रहे अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।