भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

भाजपा में ईमानदारी से सतत रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की कद्र होती है।

सेवानिवृत खेल शिक्षक महेश खत्री ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता।

                

मुलताई - नगर के अंबेडकर चौक स्थित भाजपा कार्यालय में मुलताई नगर मंडल, दुनावा मंडल, साइखेड़ा मंडल की संयुक्त कामकाजी बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार द्वारा ली गई l बैठक में आगामी कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण  मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा कार्यालय में  शाम 5:00 बजे मुलताई नगर मंडल, दुनावा मंडल, साइखेड़ा मंडल की संयुक्त रूप से कामकाजी बैठक आयोजित हुई l बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गईं l बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को सतत रूप से कार्य करने के लिए सक्रिय रखने  के लिए समय-समय पर  कामकाजी बैठक ली जाती है l कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा जो दायित्व सौपा गया, ईमानदारी से कार्य करें, उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में कार्य करने कार्यकर्ताओं की कद्र होती है l कार्यकर्ताओं को समय-समय होने वाली बूथ एंव मंडल स्तर, जिला स्तर बैठक में आवश्यक रूप से शामिल होने की बात कही l                     कामकाजी बैठक के दौरान सेवानिवृत् खेल शिक्षक महेश खत्री को भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार द्वारा भाजपा का प्रतीक अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई  l महेश खत्री को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गई l बैठक में मंच संचालन नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी द्वारा किया गया एवं दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया l प्रभात पट्टन मंडल एवं मासोद मंडल में भी भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर कुमार द्वारा कामकाजी बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति से अवगत कराते हुए ईमानदारी से सतत रूप से सक्रिय रहकर कार्य करने का मंत्र देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिएl  बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर मंडल प्रभारी अनिल गडेकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, तुलसीराम बारस्कर, दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार, साइन खेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश हिगवे, प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोडकी, प्रभात पट्टन मंडल प्रभारी सुनील शर्मा, मासोद मंडल प्रभारी इंद्रपाल पुंडीर भाजपा नगर मंडल महामंत्री निलेश चावरिया, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, पार्षद महेंद्र जैन,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू जैन, नापा एल्डरमैन श्यामू ढोमने, राजू चौबे, प्रीतम सिंह सिसोदिया सहित समस्त पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे l