सेवा और सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण: भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में किया सेवा कार्यों का आयोजन
मुंगावली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में विविध सेवा कार्यों का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने मुख्य रूप से उपस्थिति दर्ज की। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
गणेश शंकर ताल पर वृहद वृक्षारोपण
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ गणेश शंकर ताल पर विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया। विधायक ने इस मौके पर कहा, "केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा और समर्पण के रहें हैं। प्रकृति का संरक्षण भी हमारी सेवा का मुख्य हिस्सा है।" कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखरेख का भी संकल्प लिया।
ग्राम बिल्हेरु में चौपाल का आयोजन, समस्याओं का समाधान
ग्रामीण सुशासन को ध्यान में रखते हुए ग्राम बिल्हेरु में 'ग्राम चौपाल' आयोजित की गई। विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और बिजली, पानी, सड़क और शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा, "भाजपा सरकार का मूल मंत्र है गरीब कल्याण, और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।"
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति
इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में दीपक पालीवाल (जिला उपाध्यक्ष), मनीष मोदी (जिला उपाध्यक्ष), नरेश ग्वाल (जिला महामंत्री), नागेंद्र परिहार (मंडल अध्यक्ष), सांसद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह दांगी, संतोष ओझा (उपाध्यक्ष), रामबाबू दुबे (महामंत्री), भारतेन्दु बैस (मीडिया प्रभारी), अनुज जैन (सह मीडिया प्रभारी), अमित समाधिया, अविनाश यादव, अर्पित सोनी आदि शामिल थे।
यह आयोजन न केवल सेवा और सुशासन के 12 वर्षों का उत्सव था, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का पुनः स्मरण भी था।

Continue With Google
Comments (0)