शिव–कामाख्या मंदिर भूमि विवाद में एफआईआर दर्ज करने की मांग

भीड़ जुटाकर धमकाने और अतिक्रमण के आरोप, मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन

फोटो - 

बैतूल। ग्राम सावंगी में सार्वजनिक शिव–कामाख्या मंदिर की भूमि को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मंदिर निर्माण से जुड़े रविन्द्र मानकर ने थाना आठनेर में लिखित आवेदन देकर अनावेदक रघुनाथ गीता मानकर एवं उनके सहयोगियों पर अतिक्रमण, धार्मिक कार्यों में बाधा, भीड़ एकत्र कर धमकाने, झूठे आरोप लगाकर छवि धूमिल करने तथा सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

रविन्द्र मानकर के अनुसार वे निजी संसाधनों और श्रद्धालुओं के सहयोग से सार्वजनिक शिव (कामाख्या) मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। मां कामाख्या देवी की मूर्ति स्थापना का संकल्प उन्होंने अपने गुरु के मार्गदर्शन में लिया है तथा संबंधित दस्तावेज सिविल न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जहां मामला विचाराधीन है।

आवेदन में आरोप है कि विगत 7 नवंबर को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र कर उन्हें और उनके परिवार को धमकाया गया। 17 फरवरी 2026 को पुनः 100 से अधिक लोग घर के पास जुटे, गाली-गलौज की गई और झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी गई। माता के साथ अभद्र व्यवहार का भी आरोप है। शिकायत में समिति पद के दुरुपयोग और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए परिवार को सुरक्षा देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।