तेज रफ्तास्त कार क्रेन से टकराई तीन की मौत दो घायल
एंकर।बैतूल जिला मुख्यालय पर अल सुबह तकरीबन 3 से 4 बजे के दवरान हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई वही दो युवक घायल है जिनमें एक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है बताया जा रहा है की गंज थाना क्षेत्र के रामनगर और गर्ग कालोनी इलाके के रहने वाले पांच दोस्त रात्रि में घर से खाना खाने की बात कह कर निकले से रात्रि तकरीबन 3 से 4 बजे के दवरान जब वे वापस आ रहे थे तभी उनकी तेज रफ्तार कार थाना क्षेत्र के इटारसी रोड पर स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पहले सड़क किनारे खड़ी एक क्रेन मशीन से टकरा गई हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वही दो युवक घायल हो गए थे मृतकों के शव और घायलों को कार के गेट तोड़कर बाहर निकाला गया।
इस दर्दनाक हादसे की खबर लगते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व विधायक अलकेश आर्य ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की वही घायल युवक से भी मुलाकात। फिलहाल पुलिस ने इस घटना में मृत तीनो युवकों की पंचनामा कार्यवाही कर शवो का पीएम करवाकर उन्हें अंतिम क्रिया के लिए परिजनों को शौप दिया है।वही क्षतिग्रस्त कार ओर क्रेन को आगे की कार्यवाही के लिए थाने में ले जाकर खड़ा करवाया है।
बाइट ।। सुनील लाटा SDOP बैतूल

Continue With Google
Comments (0)