अवैध शराब पर पुलिस की छापामार कार्यवाही 6 जगहों से बड़ी मात्रा मे की गई अवैध शराब जप्त।
आबकारी की धारा 34(1) अंतर्गत की गई कार्यवाही
🔹बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं दोषियों के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी छापेमार कार्यवाही की गई।
🔹 *प्रकरण क्रमांक 01 से 04 (दिनांक 25.04.2026)*
मुखबिर सूचना पर मुलताई कस्बा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 04 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया—
1. *दिलीप पिता यादोराव आठनेरे, उम्र 52 वर्ष, निवासी प्रभातपट्टन*
06 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 600 रु.)
2. *राजू पिता मोतीलाल मनूरे, उम्र 46 वर्ष, निवासी मगोनाकलां*
06 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 600 रु.)
3. *सुरेश पिता गुलाबराव सेवलकर, उम्र 36 वर्ष, निवासी जौलखेड़ा*
15 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत 1200 रु.)
4. *रूपराव पिता काशीनाथ चढोकर, निवासी कामथ*
बीयर, अंग्रेजी एवं देशी मदिरा कुल 28.130 लीटर (कीमत 18,750 रु.)
➡️ *कुल जप्ती: 42.830 लीटर शराब, कुल कीमत 21,150 रुपये*
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
🔹 *प्रकरण क्रमांक 05* (दिनांक 26.04.2026)
मुखबिर सूचना पर परमण्डल जोड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए—
*आरोपी पवन पिता भारत पवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी परमण्डल, मुलताई* के कब्जे से—
19 बडवाइजर कैन
07 किंगफिशर कैन
04 लेमोंट कैन
02 बोतल मैजिक मोमेंट
01 हाफ एटीएम
06 क्वार्टर ओसी
➡️ *कुल जप्ती: 18 लीटर अंग्रेजी शराब, कीमत 8,840 रुपये*
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
🔹 प्रकरण क्रमांक 06 (दिनांक 26.04.2026)
चंदौरा कॉलेज के पास मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए 289/2026 के आरोपी राजू बोबडे निवासी मुल्ताई के कब्जे से—
*11 पाव विदेशी सफेद शराब*
*03 पाव मसाला शराब*
➡️ कुल जप्ती: लगभग 14 पाव, कीमत 1,500 रुपये
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*
उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उनि सुनील सरेयाम, एएसआई मोहनलाल गुप्ता, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, रजराज, आरक्षक पुष्पा धुर्वे, अरविंद, प्रिंस अहिरवार, गोपाल, अजय, सेवाराम पवार एवं सैनिक ज्वाला की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *अपील*
बैतूल पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Continue With Google
Comments (0)