**शादी का झांसा देकर विधवा से ज्यादती, दूसरी शादी रचाने की फिराक में आरोपी, पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी**
**मुरैना।** शहर में सोशल मीडिया के जरिए प्रेम जाल में फंसाकर एक विधवा महिला के साथ शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने उत्तमपुरा निवासी एक युवक पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने और अब दहेज के लालच में दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने पर, दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर पीड़िता ने जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
जिलाधीश को सौंपे गए शिकायती पत्र में उत्तमपुरा (वार्ड 26) निवासी पीड़िता नीलम ने बताया कि वह एक विधवा महिला है और मेहनत मजदूरी करके अपनी दो बेटियों का भरण-पोषण कर रही थी। इसी दौरान फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान संतोषी वाली गली, उत्तमपुरा निवासी सचिन से हुई। आरोप है कि सचिन ने उसे पत्नी बनाकर रखने और दोनों बेटियों का पिता की तरह लालन-पालन करने का झूठा वादा किया। उसकी मीठी बातों में आकर पीड़िता अपने घर से 10 हजार रुपये लेकर सचिन के साथ चली गई।
शिकायत के अनुसार, कुछ दिनों बाद सचिन के परिजनों (पिता दीवान, भाई पिंटू, माता और बहन) ने महिला के मायके में रखे जेवर भी मंगवा लिए। जब सचिन और पीड़िता किराये के मकान में रहने लगे, तो पीड़िता ने कोर्ट मैरिज करने की बात कही। लेकिन सचिन शादी का झांसा देता रहा और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ ज्यादती करता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया। हद तो तब हो गई जब उसने दोनों बच्चियों से गलत काम (धंधा) कराने की धमकी दी। इस धमकी से घबराकर महिला ने अपने पिता को बुलाया और दोनों बेटियों को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सुरक्षित उनके साथ भेज दिया।
पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी सचिन का परिवार दहेज के लालच में उसकी शादी अपनी ही जाति-समाज में कहीं और करा रहा है। आरोपी अब महिला को धमकी दे रहा है कि या तो वह घर में नौकरानी बनकर रहे, अन्यथा वहां से भाग जाए। पीड़िता का कहना है कि उसने पूर्व में पुलिस अधीक्षक को भी इस मामले का आवेदन दिया था, लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी सचिन भी पिछले दो महीने से लापता बताया जा रहा है।
पीड़िता ने जिलाधीश से गुहार लगाई है कि सचिन का विवाह तत्काल रुकवाया जाए और उसके खिलाफ ज्यादती का अपराध दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। आवेदन के अंत में महिला ने स्पष्ट लिखा है कि न्याय न मिलने की स्थिति में वह आत्महत्या करने को विवश होगी।
अपराध
**शादी का झांसा देकर विधवा से ज्यादती, दूसरी शादी रचाने की फिराक में आरोपी, पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी** **मुरैना।** शहर में सोशल मी
**शादी का झांसा देकर विधवा से ज्यादती, दूसरी शादी रचाने की फिराक में आरोपी, पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी** **मुरैना।** शहर में सोशल मीडिया के जरिए प्रेम ज
June 09, 2026 10:05 PM
1 min read
34 views
1/4
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google