केसली (सागर)- सागर जिले की थाना केसली पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब बेचने और तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा का विक्रय कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल दांगी (25 वर्ष) निवासी कुकवारा, राकेश यादव (35 वर्ष) निवासी पठाखुर्द और राजू मुसलमान (34 वर्ष) निवासी झिरियाखेड़ा (चौकी टड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 7.4 लीटर देशी लाल मसाला मदिरा और 5.7 लीटर बॉम्बे व्हिस्की (विदेशी शराब) जब्त की है।
अवैध शराब के इस कारोबार में लिप्त तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल तिवारी, उपनिरीक्षक ललित वेदी, उपनिरीक्षक माधव सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र पांडेय, प्रधान आरक्षक दिनेश एवं प्रधान आरक्षक महेंद्र एवं ग्राम रक्षा समिति के बृजेन्द्र दांगी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Continue With Google