गंजबासौदा के सर्वोदय प्राइवेट अस्पताल की लिफ्ट गिरने से घायल हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग जुगल अहिरवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जय स्तंभ चौक पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक जुगल अहिरवार अपने बेटे पप्पू, जो सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती थे, जिसके लिए वह खाना लेकर आये थे। लिफ्ट में चढ़े, तभी वे लिफ्ट के अंदर गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में ही उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन कल शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों ने पीएम और मामले की जांच की मांग को लेकर जय स्तंभ चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर टीआई और देहात टीआई मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। समझाइश के बाद परिजनों ने चक्का जाम हटाया। इसके बाद शव को पीएम के लिए राजीव गांधी जन चिकित्सालय ले जाया गया।
इस हादसे से अस्पताल प्रबंधन लापरवाही के चलते प्रबंधन ने जुगाली अहिरवार के परिजनों से संपर्क कर इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
Continue With Google