निर्माणाधीन हरदा खंडवा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहा सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक रोड रोलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। ओर 2 घायल हो गए जिसमे 1 की हालत गंभीर है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है
हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहाल रोड पर निर्माणाधीन हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक रोड रोलर से बाइक टकराने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को हरदा जोल अस्पताल पहुचाया तथा रोड रोलर को कब्जे में ले लिया, हादसे में मृतक की पहचान सक्तापुर निवासी 55 वर्षीय दिनेश चौधरी के रूप में हुई है,घायलों में 40 वर्षीय संजय गुर्जर का इलाज जिला अस्पताल हरदा में चल रहा है वही 4 वर्षीय शिवांश गुर्जर को प्राथमिक उपचार के बाद हरदा से भोपाल रेफर किया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

Continue With Google
Comments (0)