हत्या के आरोपी का निकाला गया जुलूस

बरगी पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

बरगी: बीते दिनों ग्राम सालीवाड़ा में हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा कल रात धर दबोचा गया जिसके बाद आज उसका बरगी थाने से पैदल जुलूस निकाला गया एवं हत्या के आरोपी का ग्राम सालीवाड़ा में भी जुलूस निकाला गया 
यह है मामला: मंगलवार की रात ग्राम सालीवाड़ा में नमामि यादव 30 वर्ष अपने घर के पास चौराहे पर बैठा था तभी पुरानी रंजिश और घर के बाहर बैठने के विवाद को लेकर घनश्याम केवट ने बेरहमी से चाकू के कई बार नमामि यादव के पेट और सीने में कर दिए जिससे नमामि वहीं खून से लथपथ होकर गिर गया जिसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था और घनश्याम केवट मौके से फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे द्वारा टीम बनाकर लगातार घनश्याम की तलाश की जा रही थी जिसको कल रात सफलता मिली जब घनश्याम तिलवारा के पास पकड़ा गया घनश्याम ने अपना हुलिया भी बदल लिया था परंतु बरगी पुलिस की तत्परता से उसे गिरफ्तार कर लिया गया 

अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ बैठने निकाला जुलूस: क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की रोक थाम के लिए बरगी पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी का जुलूस निकाला गया जिससे अपराधियों के मन में अपराध करने की सजा का डर बना रहे वहीं सालीवाड़ा के ग्रामीण जनों की भी मांग थी कि हत्यारे का जुलूस ग्राम में निकाला जाए जिससे ग्राम में अपराध करने वाले के मन में खौफ बना रहे 
इस पूरे मामले में बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने  अपराधी को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई