मोरेना में पत्रकार से कथित अभद्रता: Esyasoft के अधिकारियों पर गाली-गलौज, धमकी और बाइट देने से इंकार के आरोप
पत्रकार का आरोप—फोन पर अभद्र भाषा, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी; निष्पक्ष जांच की मांग
रिपोर्टर महेंद्र सिंह लहरिया 

मोरेना।
मोरेना में स्मार्ट मीटर परियोजना से जुड़े निजी कंपनी Esyasoft के कर्मचारियों पर एक पत्रकार के साथ फोन पर अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार, कंपनी के सर्किल इंचार्ज सुरेश चंद्र प्रजापति ने कथित रूप से पत्रकार से फोन पर गाली-गलौज की तथा समाचार के संबंध में बाइट देने से इंकार कर दिया। और कहा कि "मैं तुम्हें देख लूंगा, जो हो सके कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मेरे रिश्तेदार कोर्ट और मंत्री तक हैं।"

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कंपनी के डिवीजन इंचार्ज अमर (मोरेना) ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी और कहा कि "मैं तुम्हें देख लूंगा, जो हो सके कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मेरे रिश्तेदार कोर्ट और मंत्री तक हैं।"

यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामला पत्रकार की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य लागू कानूनों के संदर्भ में गंभीर हो सकता है।