स्लग - 3 चेन स्नेचर चढ़े पुलिस के हत्थे
चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा... 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों को करीब 70 किलोमीटर दूर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंदिर में भगवान के मुकुट चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था।
चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है... पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा SDOP शालिनी परस्ते ने किया।पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपियों की तलाश के लिए करीब 100 CCTV कैमरों की जांच की गई... जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।पुलिस ने आरोपियों को देवास जिले के कांटाफोड़ और नसरुल्लागंज क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अस्मित, नंदलाल और रोहन शामिल हैं।जांच में सामने आया है कि आरोपी इससे पहले मंदिर में भगवान के मुकुट चोरी की वारदात को भी अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।फिलहाल पुलिस आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है, वहीं इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Continue With Google
Comments (0)