सांप को बचाने में फिसली बाइक पत्नी की मौत पति घायल, दमोह के गैसाबाद थाना क्षेत्र की घटना...

एंकर/- दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार दोपहर बाइक से जा रहे दंपति सांप को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरकर घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पत्नी की मौत हो गई और पति का इलाज किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन घर रवाना हो गए। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
घटना इटवा, हरदुआ मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार राजकुमार नामदेव 40 निवासी घटनवारा, थाना गुन्नौर जिला पन्ना अपनी पत्नी कल्पना नामदेव 35 के साथ बाइक से हटा के मुहरई गांव रिश्तेदारी में आया था। गुरुवार दोपहर घर वापस जाते समय हरदुआ गांव के समीप अचानक सड़क पर  एक सांप आ गया। जिसे  बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और पति पत्नी गिरकर घायल हो गए। हादसे में कल्पना नामदेव के सिर में गंभीर चोट आई जबकि पति राजकुमार कम घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल निजी वाहन द्वारा सिविल अस्पताल हटा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कल्पना को   मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में राजकुमार नामदेव को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने परगैसाबाद थाना के प्रधान आरक्षक तुलसीराम पटैल व आरक्षक संदीप कुर्मी अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।