*वर्तमान परिपेक्ष्य के मुद्दों को नृत्य व नाटक से बच्चों ने बताया*

*किड्स जी का वार्षिक उत्सव संपन्न*

फोटो-वार्षिक उत्सव न्यूज़

बैतूल। प्री-स्कूल किड्स जी के वार्षिक उत्सव अनुभूति का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मनमोहक नृत्य, गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों की मासूम अभिव्यक्ति और उत्साह ने उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों और दर्शकों को प्रभावित किया। यह वार्षिकोत्सव ज़ी लर्न अधिकारियों सीनियर अकादमिक मैनेजर ट्विंकल साधवानी, रीजनल मार्केटिंग मैनेजर ज़ी लर्न किरण कुमार नायर, डॉ.जया श्रीवास्तव, स्कूल संचालिका मंजुला पाठक एवं समस्त अभिभावकों, नन्हे सितारों, शाला शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों की भागीदारी भी कई सामान्य प्रश्नोत्तरी के माध्यम से माहौल को आनंदमई हो गया। वार्षिकोत्सव में बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नृत्य, नाटक द्वारा कई वर्तमान परिपेक्ष्य से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सुंदर झलक देखने को मिली। संचालिका मंजुला पाठक ने अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।