चलती सड़क पर आग का तांडव! कॉलेज चौक पर धू-धू कर जली अपाचे बाइक
एंकर -बैतूल के कॉलेज चौक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां दोपहर के समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक अपाचे राइडर बाइक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर भारी जाम लग गया।
दरअसल जानकारी के मुताबिक एक युवक अपनी अपाचे बाइक को बंद हो जाने के बाद धक्का देकर ले जा रहा था। तभी कॉलेज चौक पर अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी।
आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। इसी दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे आग और भी भड़क गई और पूरी बाइक चंद मिनटों में जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बाइक के सफर में सुरक्षा और सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Continue With Google
Comments (0)