रोजा इफ्तार में शामिल हुए वक्फ बोर्ड अध्यक्ष,जामा मस्जिद में हुआ आयोजन
फोटो -
बैतूल। जामा मस्जिद में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब डॉ. सनवर पटेल शामिल हुए। वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की स्वर्गीय पुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि देने बैतूल पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने जामा मस्जिद में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत कर रोजेदारों के साथ इफ्तार किया। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और एकता का वातावरण देखने को मिला।
अंजुमन इस्लामियां कमेटी के अध्यक्ष वसीम कुरैशी ने डॉ. सनवर पटेल का तहे दिल से स्वागत करते हुए कहा कि आपका यहां आना हमारे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। आपने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, इसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे।
डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है। अंत में वसीम कुरैशी ने सभी उपस्थित जनों का भी आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम जावेद चिश्ती, रहमान भाई, बाबू पटेल देवगांव, जुबेर पटेल डहरगांव, शारिक खान, हाफिज चाचा, हाजी शाकिर अली, असरार कुरैश, मुश्ताक भाई, शाहरुख खान, एजाज खान, अयूब अली, शहजाद शाह, सज्जू बरकाती, अल्ताफ सिद्दीकी, अब्दुल रहीम, डॉक्टर शहजाद, राजू भाई, अयूब अली, शाहिद बाबा, इकबाल भाई, सोहेल खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ और अंत में सभी ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।

Continue With Google
Comments (0)