बिना सहमति वेंडर बदलने की शिकायत

वन पट्टा धारक किसानों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

बैतूल। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत वन पट्टा धारक किसानों ने वेंडर परिवर्तन को लेकर कलेक्टर से शिकायत की है। किसानों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना पाइप सप्लाई के लिए चयनित वेंडर को बदल दिया गया है।

किसानों ने आवेदन में बताया कि पूर्व में वॉटर क्राफ्ट कंपनी को पाइप सप्लाई के लिए वेंडर के रूप में चुना गया था, लेकिन जिला उद्यानिकी अधिकारी बैतूल द्वारा किसानों से किसी प्रकार की सहमति लिए बिना वेंडर बदलकर नोबल ग्रीन कर दिया गया।

किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि बिना सहमति किए गए वेंडर परिवर्तन को निरस्त कर पूर्व में चयनित वेंडर को ही मान्य किया जाए। शिकायत करने वाले किसानों में मनसु आहके, सोहन वाड़ीवा, रामदयाल, चैनसिंह, रामू और रामकृष्ण शामिल हैं।