मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष श्री सिंह ने सुश्री सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
---
बैतूल 16 मार्च 2026
अध्यक्ष मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल श्री अवधेश प्रताप सिंह ने सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के निवास पहुंचकर दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने विधायक श्री खंडेलवाल तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Continue With Google
Comments (0)