विशाल पिपरोले रॉयल प्रेस क्लब के जिला सचिव बने
फोटो -
बैतूल। रॉयल प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष संतोष प्रजापति की अनुशंसा पर आठनेर के पत्रकार विशाल पिपरोले को रॉयल प्रेस क्लब का जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि विशाल पिपरोले लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में रॉयल प्रेस क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, पत्रकारों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue With Google
Comments (0)