सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस
खंडवा। मंगलवार शाम करीब 5 बजे मोगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विवादित टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसका जुलूस निकाला।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के कारण शहर में विवाद की स्थिति बन गई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हालात को शांत कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की।
इसी कार्रवाई के तहत आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत जेल भेजा गया। जेल भेजने से पहले पुलिस ने आरोपी का नगर निगम क्षेत्र से लेकर घंटाघर तक जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा और पूरे मामले पर कड़ी निगरानी रखी गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)