*हमें अपने प्राचीन खेलों के महत्व को समझना होगा*
फोटो-स्पोर्ट्स न्यूज़
बैतूल। खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम बडोरा ग्राम पंचायत खेल परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम नारायण सरले, सरपंच सरिता धुर्वे धर्मेन्द्र पवार के आतिथ्य में और सुषमा गवली की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर सुषमा गवली ने बताया कि मेरा युवा भारत द्वारा हमारे प्राचीन खेल जिसमें कबड्डी, रस्सा खीच, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि ग्रामीण अंचल में छिपी हुई प्रतिभा अपनी प्रतिभा को निकालने का एक अनूठा अवसर मिल सके। नारायण सरले कहा कि निश्चित तौर पर ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी। धर्मेन्द्र पवार ने कहा कि हमें अपने प्राचीन खेलों के महत्व को समझना होगा।
*यह रहे विजेता*
गोला फेंक में प्रतियोगिता में सुमिता उईके प्रथम, द्वितीय शेफाली उईके, तृतीय पूजा उईके, 100 मीटर दौड़ में प्रथम संजना धुर्वे, मनीषा धुर्वे द्वितीय, पूर्वा चौहान तृतीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में प्रथम प्रहलाद आहके, द्वितीय विशाल वटी, तृतीय राहुल धुर्वे, रस्सा खींच में प्रथम खेल विभाग बैतूल, द्वितीय मां शबरी महिला मण्डल बैतूल रहे। प्रतियोगिता में सभी विजेता उपविजेताओं को स्मृति चिन्ह वह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया किया। कार्यक्रम का संचालक धनंजय सिंह ठाकुर ने व आभार उमाकांत कोकाटे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जगन्नाथ रावते, इन्दपाल पुंडे, सचिव साहू, रामनारायण शुक्ला, राधेलाल बनखेडे, निलेश मोरले ,हुकुमचंद कालभोर, गजेंद्र पवार, शिवसागर सिसोदिया, संजना धुवै, सियाराम वटी, सुन्दर धुर्वे, सजू वाडीवा ,रागनी पवार, प्रिया पंवार, अस्मिता कुंभारे सहित बडी संख्या खिलाडी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)