उठो, जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो।
(स्वामी विवेकानंद) 
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद, जिला विदिशा (म.प्र.) में राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अजय प्रताप सिंह विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, विद्यालय के उप प्राचार्य वी के तिवारी, समस्त स्टाफ और विद्यालय के कप्तान ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पे माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय प्रताप सिंह एस.डी.एम. ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का व्यक्तित्व एवं क्रतित्व न केवल भारत के लिए बल्कि समग्र मानव जाती के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आगे उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने हमें संदेश दिया है कि हम सभी की एक दूसरे की सहायता करते रहना चाहिए और जब तक जीना है तब तक सीखते रहना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने स्वामी जी के जीवन से संबंधित भाषण, कहानी, इत्यादि प्रस्तुत कर चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सी सी ए प्रभारी और पी जी टी अंग्रेजी मनोज कुमार वर्मा ने करते हुए कहा कि  स्वामी विवेकानंद एक महान दाशमिक, चिंतक मानव सेवा के पक्षधर तत्ववेत्या  नवजागरण के पिता और युवा सन्यासी राष्ट्र भक्त थे। उप प्राचार्य वी के तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि  स्वामी जी के अनुसार शिक्षा का उदेशय चरित्र का गठन एवं बुद्धि का विकास करना है। विद्यालय की शारीरिक व्यायाम शिक्षिका श्रीमती उर्वशी चौहान ने सभी उपस्थित जनों को सूर्यनमस्कार कराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वदेशी संकल्प दौड़ में भाग लिया और इससे संबंधित प्रतिज्ञा/संकल्प भी दौहराया।   सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार के निर्देशन में वी के तिवारी उप प्राचार्य एवं उनकी सहयोगी टीम ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर सभी स्टाफ एवं शिक्षक उपस्थित थे।