जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बैतूल का दबदबा, मुलताई रहा उपविजेता

मुलताई। पीएम श्री शासकीय कन्या शाला, मुलताई के खेल मैदान में जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रह्लाद परमार, सभापति महेंद्र पिल्लू जैन, प्राचार्य प्रमोद नरवरे एवं खेल शिक्षक महेश खत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
खेल प्रभारी श्रीमती कामना साबले ने बताया कि प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 100 खिलाड़ियों (60 बालक एवं 40 बालिकाएं) ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार ने बैतूल, घोड़ाडोंगरी एवं मुलताई विकासखंड से आए खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजरों का स्वागत करते हुए खेलों के महत्व और उनके लाभों पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
खेल शिक्षक महेश खत्री ने नगर में बास्केटबॉल मैदान के अभाव की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए खिलाड़ियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। इस पर सभापति महेंद्र जैन एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने हाईस्कूल मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण की संभावनाओं पर खिलाड़ियों से विस्तृत चर्चा की।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षिकाएं गीता गायकवाड़, स्वाती कंडारी, मीठू राय तथा शिक्षक अमित कुमार, सचिन पाल, विशाल भारती, अदबोश सिंह, रोशन कौशिक, दुर्गेश चौहान, महेश चौकीकर, मितेश, गौतम सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। वहीं विभिन्न विकासखंडों से आए कोच एवं मैनेजरों में राकेश बाजपेयी, सुनील विरकर, संदीप पाल, निलेश वर्मा, दिव्यांश साहू, राहुल बारगे, लोकेश पवार, भाव्यांश कापसे, सृष्टि मिश्रा, पुष्पेंद्र दुबे, पवन माकोड़े सहित अन्य खेल शिक्षकों ने सहभागिता निभाई।
प्रतियोगिता परिणाम
जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सभी आयु वर्गों में बैतूल विकासखंड का दबदबा रहा।
14 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
14 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
17 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
17 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
19 वर्ष बालक: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
19 वर्ष बालिका: विजेता – बैतूल, उपविजेता – मुलताई
विकासखंड स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न
मुलताई के आरडी पब्लिक स्कूल में विकासखंड स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य टरमील थामस, खेल प्रभारी भूपेंद्र धोटे तथा रेफरी सलोनी धोटे एवं सोनाली रघुवंशी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
चयनित खिलाड़ी
14 वर्ष बालक: शाह सैफर, जीत पवार, आदित्य कुमार
17 वर्ष बालक: देवसिंह रघुवंशी, मुस्तफा बोहरा, उज्ज्वल झाड़े
17 वर्ष बालिका: तेजस्वनी पवार, नित्या बुवाड़े, प्रिया इगले
19 वर्ष बालक: मुदरेका बोहरा, अब्दुल कदीर बोहरा, समर्थ साहू
19 वर्ष बालिका: रिया वसंत पवार, रिया सुभाष पवार।