अखण्ड यादव टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़। मानवता की मिसाल पेश करते हुए डायल 112 में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामलाल यादव और चालक देवेंद्र उर्फ दीपक रजक ने तत्परता दिखाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर उनका जीवन बचाने का सराहनीय कार्य किया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारी खरगापुर की ओर से एक इवेंट से लौट रहे थे, तभी ग्राम भेलसी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे। मौके पर पहुंचते ही प्रधान आरक्षक रामलाल यादव और चालक देवेंद्र रजक ने बिना समय गंवाए घायलों को अपनी एफआरवी (FRV 16) वाहन में बैठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों में

(1) बोरा पिता रामदयाल वंशकार, उम्र 65 वर्ष, निवासी भेलसी थाना बल्देवगढ़

(2) मुन्नीलाल पिता अर्जुन वंशकार, उम्र 55 वर्ष, निवासी बुदौर थाना पलेरा

(3) फूला पति मुन्नीलाल वंशकार, उम्र 52 वर्ष, निवासी बुदौर थाना पलेरा

स्थानीय लोगों ने डायल 112 टीम की तत्परता और मानवता की भावना की सराहना की है। समय रहते मिली मदद से घायलों को शीघ्र उपचार मिल सका, जिससे उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

डायल 112 की इस सक्रियता से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि आपात स्थिति में पुलिस हर समय आमजन की सहायता के लिए तत्पर है।