डबरा ब्रेकिंग ।

 

न्यू जगदंबा कॉलोनी में नवजात बछड़े का सिर कटा शव मिलने से सनसनी।

 

डबरा। शहर की न्यू जगदंबा कॉलोनी स्थित एम. बालाजी गार्डन के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक नवजात बछड़े का सिर कटा हुआ शव देखा। यह ह्रदय विदारक घटना ठाकुर बाबा रोड पर जैन साहब की डीपी के पास और कलारी के बगल में सामने आई है।

बेजुबान जानवर के साथ हुई इस क्रूरता को देख इलाके में भारी रोष और तनाव का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डबरा सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। हिन्दू संगठन एवं गौ सेवा संगठन द्वारा कल डबरा बंद का आवाह्न किया गया है 

 

फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है कि इस वारदात को किसने और किस उद्देश्य से अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।