गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' का आगाज़

मुगावली: गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर सोमवार को 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक विशाल जनजागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली सरकारी बगीचे से शुरू होकर तहसील कार्यालय पर समाप्त हुई, जहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अभियान के तहत 27 अप्रैल को देशभर की हजारों तहसीलों से प्रार्थना पत्र सरकार तक पहुंचाए गए हैं। मुंगावली तहसील की ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम दस हज़ार जन हस्ताक्षर भेजे गए हैं। यह एक संवैधानिक प्रयास है जिससे सरकार को जनता की भावनाओं से अवगत कराया जा सके।

  • पहली मांग: गौ माता को राष्ट्रमाता या राष्ट्र धरोहर का दर्जा दिया जाए।
  • दूसरी मांग: पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण और समान रूप से प्रतिबंध लगाया जाए।
  • तीसरी मांग: गौ संरक्षण के लिए एक सशक्त केंद्रीय कानून बनाया जाए।

इसके बाद, 27 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालयों पर, अक्टूबर में राज्य की राजधानियों में, और अंत में संत समाज अपनी मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचेगा।

इस अभियान का उद्देश्य सरकार को संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की भावनाओं से अवगत कराना है, ताकि गायों की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित किया जा सके।