विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग सेंवढ़ा द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न

"प्रकृति है तो जीवन है" — विधायक प्रदीप अग्रवाल

सेंवढ़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग अनुभाग सेंवढ़ा द्वारा सिंध नदी के समीप पहाड़ी पर स्थित वन विभाग परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि "प्रकृति है तो जीवन है", इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेंवढ़ा मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी सहित राजीव सिंह गुर्जर, दीपक कुमार राजा, कमलेश गुप्ता, राजपाल सिंह गुर्जर एवं पवन पाठक उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम अशोक अवस्थी, एसडीओपी अजय चांनना, तहसीलदार राजेंद्र सिंह जाटव, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रीति जाटव, थाना प्रभारी डिरौलीपार यादवेंद्र सिंह गुर्जर तथा बीआरसी आशीष कंचन ने सहभागिता की।

वन विभाग की ओर से जिला वन अधिकारी मोहम्मद मांज, एसडीओ प्रीति शाक्य सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रेंजर सेंवढ़ा शैलेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा अतिथियों के स्वागत से किया गया। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में वन विभाग द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक प्रदीप अग्रवाल, उपस्थित अतिथियों तथा नगरवासियों ने एक साथ भोजन ग्रहण कर सामाजिक सहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

वन विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।