मां नर्मदा पूजन के साथ वैभव देशमुख ने संभाला सीएमओ का पदभार
नर्मदापुरम। मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के बाद नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव से मुलाकात की तथा नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
पदभार ग्रहण करने के बाद वैभव देशमुख ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मां नर्मदा की स्वच्छता और नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना रहेगी। उन्होंने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और नगर पालिका को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक लेखा अधिकारी देवेंद्र बघेल, उपयंत्री दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया, रीना गुप्ता सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)