देवास। महाराणा प्रताप जयंती पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 24 घोड़ों ने हिस्सा लिया। पिछले 23 वर्षों से आयोजित इस सर्वसमाज के कार्यक्रम में 1.5 किलोमीटर लंबी रेस में पटलावदा के शक्ति सिंह की घोड़ी 'जोधा' ने प्रथम स्थान हासिल कर सभी घोड़ों को पीछे छोड़ दिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।