रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, नो-एंट्री नियमों की अनदेखी बनी वजह
बुधनी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5 बजे रेलवे ओवरब्रिज पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को ऑटो की मदद से नजदीकी मधुबन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अमीश अली (22) पिता परवेज अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक घटना के समय अपने पिता को लेने जा रहा था। इसी दौरान नर्मदापुरम की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद युवक का शव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परिजनों की भीड़ जमा हो गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
नो-एंट्री नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधनी एसडीएम द्वारा रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू की गई है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। बड़े-बड़े ट्रक और डंपर लगातार नो-एंट्री में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
चेकिंग अभियान नहीं होने से बढ़ी लापरवाही
वहीं, पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग और हेलमेट को लेकर पिछले कई दिनों से कोई सख्त अभियान नहीं चलाया गया है। इसके चलते सड़क पर बाइक सवार बेखौफ तेज रफ्तार से निकलते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी—यदि उसने हेलमेट पहना होता, तो संभव है उसकी जान बच सकती थी।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे प्रशासन से नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराने, भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाने तथा नियमित चेकिंग अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
मध्य प्रदेश स्पेशल
रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, नो-एंट्री नियमों की अनदेखी बनी वजह
रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, नो-एंट्री नियमों की अनदेखी बनी वजह
April 27, 2026 08:41 PM
1 min read
705 views
1/3
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google