राज्य पात्रता परीक्षा 2025: कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया केंद्रों का सघन निरीक्षण

नर्मदापुरम/01 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा 2025 के दौरान कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा एवं गोपनीयता संबंधी प्रबंधों की समीक्षा करते हुए केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कमिश्नर ने निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने फ्लाइंग स्क्वाड की कार्रवाई की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान शासकीय एस.एन.जी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इतवारा बाजार एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुमेराती का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त विकास डी.एन. पटेल उपस्थित रहे। परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।