हर्बल पार्क घाट पर स्वच्छता महा अभियान, दो ट्राली से अधिक कचरा निकाला
नर्मदापुरम्। हर्बल पार्क घाट पर शनिवार को नगर पालिका द्वारा स्वच्छता महा अभियान चलाया गया। अभियान में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया और घाट क्षेत्र की व्यापक सफाई की गई। इस दौरान दो ट्राली से अधिक कचरा एकत्रित कर कचरा वाहनों की मदद से ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया गया।
अभियान प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर यह विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, सभापति रिचा तिवारी, सभापति निर्मला हंस राय, पूर्व पार्षद जीतू तिवारी, अनुराग तिवारी, विशाल शर्मा, सतीश यादव, समाजसेवी व पत्रकार विलास नीले सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नागरिकों से अपील की कि हर्बल पार्क घाट पर दाह संस्कार न करें और घाट की स्वच्छता बनाए रखने के लिए पॉलीथिन का उपयोग न करें। वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने स्वच्छता टीम को घाट पर सावधानी एवं सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

Continue With Google
Comments (0)