अपर कलेक्टर राजीव रंजन पांडे हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई
नर्मदापुरम/28 फरवरी 2026/ अधिकवर्षिक आयु पूर्ण करने पर अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन पांडे को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीना सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान को सराहा और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा कि पांडे एक अनुभवी, कर्मठ और सख्त प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। जटिल प्रकरणों के निराकरण तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा में उनकी कार्यशैली अत्यंत प्रभावी रही। उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
मूलतः सासाराम (बिहार) निवासी पांडे ने वर्ष 1994 में नायब तहसीलदार के रूप में सेवा प्रारंभ की थी। विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व निभाते हुए वर्ष 2024 में अपर कलेक्टर पद पर पदोन्नत हुए तथा 13 अगस्त 2025 को नर्मदापुरम में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के रूप में पदस्थ हुए।
विदाई अवसर पर पांडे ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव निष्ठा और ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन किया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Continue With Google
Comments (0)