महिला सशक्तिकरण का उत्सव: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित
नर्मदापुरम, 09 मार्च 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नर्मदापुरम में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सीमा तिवारी उपस्थित रहीं। महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक तृप्ति त्रिपाठी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी अभय सिंह ने महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में प्रीति यादव (परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास शहरी), निराली आर्य (वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी), राखी चौरे (परियोजना अधिकारी, शिक्षा विभाग), डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. संगीता अहिरवार, डॉ. कंचन ठाकुर, डॉ. रागिनी सिकरवार (प्राध्यापक, गृह विज्ञान महाविद्यालय), नीलोफर बी और अफरोज खान सहित अन्य प्रतिभागी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)