कट्ठीवाड़ा। अखिल विश्व गायत्री परिवार, कट्ठीवाडा की तहसील समन्वय समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सूरसिंह चौहान को समन्वयक बनाया गया
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री संतोष वर्मा ने कहा कि संगठन के कार्य को करने के लिए कार्यकर्ताओं को समाजनिष्ठ बनना पड़ेगा। तभी हम अपने गुरुत्तर दायित्व को अच्छी तरह संपादित कर व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण कर सकेंगे,उन्होंने तहसील समन्वय समिति के शांतिकुंज के नये विधान को बतलाया और इसी नियमानुसार समिति के पुनर्गठन का कार्य किया गया। गायत्री परिवार कट्ठीवाडा के सभी परिजनों की सहमति से तहसील समन्वय समिति का पुनर्गठन इस प्रकार से किया गया।
1. सुरसिंह चौहान, तहसील समन्वयक
2.संतोष राठौड़-सह समन्वयक
3 सुरेश बारिया -सह समन्वयक
4 लालसिंह चौहान-मंडल विस्तार अभियान
5 लता पाटिल - नारी जागरण अभियान
6 सुमित्रा गुप्ता - आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान
7 जुगनू कलसिंह-, युवा जोड़ो अभियान
8 प्रदीप कनेश-- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
9वेस्ता कनेश,- साधना एवं स्वाध्याय अभियान
10रवि किराड़- पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान
11 श्री अरविन्द तोमर-
शिक्षा एवं बाल संस्कार शाला अभियान
12भूरसिंह तोमर- स्वावलंबन एवं शिक्षण प्रशिक्षण।
13.श्री गेमला कनेश,- नशा,व्यशन मुक्त,कुरीति उन्मूलन ओर आदर्श गांव अभियान।
14 नवीन चौहान- साहित्य और पत्रिका विस्तार अभियान
15रूपसिंह बारिया- स्वास्थ्य व स्वच्छता अभियान
16 संजय बामनिया- जिला समन्वय समिति प्रतिनिधि।
समिति का पुनर्गठन कर सभी नवीन दायित्ववान सदस्यो का मंगल तिलक कर आशिर्वाद प्रदान किया। गोष्ठी में वरिष्ठ परिजन श्री खुरबान तोमर, प्रदीप कनेश, लालसिंह चौहान, भूरसिंह तोमर, रवि किराड ,गेमला कनेश व महिला मंडल की बहनें आदि शामिल हुए। प्रदीप कनेश द्बारा आभार व्यक्त कर, गोष्ठी का समापन किया गया।

Continue With Google
Comments (0)